गत् 12 मार्च 2017 को संत राम बी.ए प्रजापति के पार्क, पूर्वी दिल्ली वार्ड नं. 2016 ए ब्लाक, कोण्डली, घड़ौली में सुश्री प्रियंका गौतम, निगम पार्षद, बीएसपी एवं हम सबके सामुहिक प्रयास के द्वारा संतराम बी.ए प्रजापति के नाम पर प्रजापति समाज के लिए पार्क का नाम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रजापति महासभा उपस्थित थे। इसके साथ ही होली मंगल मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।
इस समारोह में प्रजापति पार्क समिति के कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे-
विनोद कुमार प्रजापति, अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली, प्रजापति महासभा,
श्री राजवीर गोला, श्री बालकराम जी, श्री खड़ग सिहं जी, श्री एसीपी चंद्रभान सुरेतिया, श्री रवीन्द्र प्रजापति, श्री धर्मेंद्र प्रजापति, श्री सत्य प्रजापति, श्री यादराम जी, श्री शम्मी भगत जी, श्री कमल सिंह प्रजापति, श्री लक्ष्मण प्रजापति, श्री सुरेश जी गोंड़ा, श्री सत्यपाल जी, श्री बिल्लु जी, श्री आदेश प्रजापति, श्री उदयवीर जी, श्री ओमप्रकाश वर्मा गंगा हैप्पी पब्लिक स्कूल, श्री रामेश्वर दयाल प्रजापति, श्री विजय प्रजापति, श्री नानक चंद जी, श्री राजवीर गोला चिल्ला गांव, श्री गौतम जी, विनोद प्रजापति खिचड़ीपुर और विक्की प्रजापति, फूलचंद प्रजापति, श्री जुगल जी, ओमप्रकाश प्रजापपति उपाध्यक्ष प्रजापति महासभा व उनकी टीम ।
दोस्तों, हमने पूरे भारत में ये मुहिम छेड़ रखी है कि भगवान दक्ष प्रजापति के नाम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो और प्रजापति का समाज एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा दिखाई दे। इसके लिए हम दिन-रात प्रयासरत हैं। इस दिशा में हमने दिल्ली में दो पार्कों का नामांकरण किया है। आप सभी की सहभागिता की हम अपेक्षा करते हैं। जिससे प्रजापति समाज एकजुट और विकास की दिशा में अग्रसर हों।
आभार:
विनोद कुमार प्रजापति,अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली, प्रजापति महासभा
Comments
Post a Comment